फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: माइनर से अतिक्रमण हटने पर किसानों का प्रदर्शन समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले मंगलवार को डिग्घी माइनर पर हुए अतिक्रमण के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने के बाद पहुंचे प्रशासन और सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों ने जेसीबी से अतिक्रमण हटवाकर माइनर की खोदाई शुरू करा दी। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

नरायनपुर पंप कैनाल से संबद्ध डिग्घी माइनर पर अधियार की मंडई गांव के समीप अतिक्रमण कर दीवार खड़ी कर दी गई थी। इससे क्षेत्र के मोहब्बतपुर, रामपुर, डिग्घी, लौंदा, गहरपुरा, गंज ख्वाजा अकबरपुर, डेवडिल, बसिला आदि गांवों के किसानों की खेतों तक पानी पहुंचना मुश्किल हो गया था। एक हजार एकड़ से अधिक भूमि असिंचित हो गई थी। माइनर की खोदाई भी कई साल से नहीं हुई थी। इस समस्या के समाधान के लिए संबंधित गांवों के किसानों ने मंगलवार को भाकियू के बैनर तले प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह व सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में माइनर की नाप कराकर जेसीबी से दीवार तोड़वाकर अतिक्रमण हटाया गया। इसके साथ ही माइनर की खोदाई भी शुरू करा दी गई। इसके बाद किसानों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें