फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र का विधायक ने जाना हाल

Wed, 10 Jun 2015 01:42 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर क्षेत्र में बदहाल विद्युत व्यवस्था की शिकायत पर मंगलवार को सैयदराजा विधायक मनोज सिंह  ने स्थानीय 33/11 उपकेन्द्र और 132 केवीए पावर हाउस का निरीक्षण  िकया।
विज्ञापन


 बेपटरी हुए विद्युत व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रमुख सचिव उर्जा संजय अग्रवाल सेे फोन पर बात कर रोस्टर में परिवर्तन कर 14 घन्टे बिजली दिलाने की बात कही।


  धानापुर उपकेन्द्र से कुल पांच फीडरों को विद्युत सप्लाई की जाती है। जिनमें हिगुतरगढ फीडर, बिरासराय फीडर, आवाजापुर फीडर, धानापुर टाउन और धानापुर देहात के फीडरों को रोस्टर दोपहर में 1.30 से 6.30 और सुबह 3.30 से 8.30 निर्धारित है। परन्तु ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक से शिकायत किया था कि उनको रोस्टर के हिसाब से बिजली नही मिल रही है। ग्रामीणों ने रोस्टर को बदलने की मांग की है।
विज्ञापन


 जिस पर मंगलवार को अपरान्ह 12 बजे  उपकेन्द्र पर पहुंचे और एसडीओ राधेश्याम यादव ने बताया कि पावर हाउस पर उन्हें केवल 10 घन्टे ही बिजली मिल रही है। गर्मी के महीने में ओवर लोड और लोकल फाल्ट कि समस्या आएदिन आपूर्ति बाधित होती रहती है।

जिससे विद्युत व्यवस्था को सूचारू रूप से चलाने में दिक्कत हो रही है। जिस पर विधायक मनोज सिंह ने प्रमुख सचिव उर्जा संजय अग्रवाल से फोन पर बातकर उपकेन्द्र की हालत में सुधार कर लोगों को राहत पहुंचाने की बात कही ।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विद्युत व्यवस्था को एक सप्ताह के अन्दर सुधार कर लोगों को कम से कम 14 घंटे बिजली दी जाएगी। इस दौरान अंगद यादव, दयाराम प्रधान, इन्द्रजीत सिंह आदि रहे।


  छोटेलाल यादव, जयनाथ यादव, अखिलेष सिंह, सुनील यादव, रविकान्त सिंह, इबरार अहमद, दुर्गेश सिंह, सिंपल प्रजापति, चौथीराम  सहित सैकडों ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें