फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय महोत्सव शुरू

Wed, 10 Jun 2015 01:34 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्मिता नाट्य व सांस्कृतिक संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार को मुगलसराय महोत्सव का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 जिसे नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश जायसवाल ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।
सद्भावना दौड़ जीटी रोड के पूर्वी छोर पर स्थित शास्त्री पार्क से शुरू होकर सुभाष पार्क तक जाकर समाप्त हुई। इसके पूर्व लालबहादुर शास्त्री व सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

दौड़ में विजय कुमार गुप्ता, प्रमोद अग्रहरी, कृष्णकांत गुप्ता, लल्लन यादव, विपिन अग्रहरी, प्लोरेंस स्कूल के अशोक विश्वकर्मा, विनय पांडेय, हेमंत शर्मा, चंद्रशेखर, राजकुमार शर्मा, कु. रिषिता, कु. कृतिका, कु. निशा, रामायण शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


आगंतुकों का स्वागत विजय कुमार गुप्ता व कृष्णमोहन गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद अग्रहरी ने किया। संस्था के सचिव विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत 10 जून को शाम छह बजे से होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें