पीडीडीयू नगर। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देने वाले आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर रविवार को मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीडीडीयू नगर के सुभाष पार्क में स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों को तांता लगा रहा। इस मौके पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर कोविड प्रोटोकाल के नियमों का पालन करते हुए सुुुभाष पार्क में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महासभा के राष्ट्रीय मंत्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि आज ही के दिन साम्राज्यवाद के खिलाफ महान क्रांतिकारी, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा बुलंद करने वाले सुभाषचंद्र बोस का जन्म हुआ था। इस दौरान इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित करने के निर्णय की सराहना की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, गिरीश कुमार श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, ऋषभ श्रीवास्तव रहे। इसी तरह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में सुभाष पार्क में नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारत की आजादी सुभाषचंद्र बोस के बिना संभव नहीं थी। आज के राजनेताओं को उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र के विकास के लिए कार्य करना होगा। इस मौके पर संजय श्रीवास्तव, वाईपी श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, गुलाबलाल, चंद्रभूषण लाल, विनोद श्रीवास्तव, अरूण निगम रहे। इसी तरह कायस्थ समाज के लोगों ने सुभाष पार्क में गोष्ठी में नेताजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। इस मौके पर अभिषेक नरायन, प्रकाश कुमार सिन्हा, विपिन कुमार सिन्हा, रमेश कुमार श्रीवास्तव, पीयूष रंजन, अमिताभ श्रीवास्तव, संजय सिन्हा, संजीव श्रीवास्तव रहे। इसी तरह शहर कांग्रेस कमेटी के बैनरतले नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर रामजी गुप्ता, शाहिद तौसिफ़, विजय कुमार गुप्ता, डॉ. जीके पांडेय, दशरथ चौहान, तारिक अब्बास रहे। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की ओर से आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाषचंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर दयाराम पटेल, नवीन पांडेय, विशुन प्रसाद सोनकर, अजीत गिरी, बाबूलाल, विजय गुप्ता रहे। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की ओर से रविवार को पराहूपुर के प्रिया नगर कालोनी में सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व महामंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी थे। मातृभूमि की रक्षा के लिए उन्होंने हंसते हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इस मौके पर तारकेश्वर सिंह, विजय बहादुर सिंह, अरविंद सिह, कमलेश चंद्र पांडेय, सोहन यादव, मुन्ना, संतोष श्रीवास्तव, बब्बू, सुनीता चौधरी रहे। इसी तरह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर श्रद्धा केसरी, खुशी केसरी, मुनि जी, नगर सह कार्यवाह शशि जी, ऋषि जी, सुभाष सेठ, संतोष, योगेश, मयंक रहे।
इलिया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती रविवार को पंडित बच्चन जी महाविद्यालय उसरी में मनाई गई। इस मौके पर हुई गोष्ठी में शिक्षकों और प्रबंध समिति के लोगों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रबंधक डॉ. अभिषेक कुमार, प्राचार्य प्रोफेसर चंद्रभाल श्रीवास्तव, संरक्षक अजय कुमार पांडेय, अजय मौर्य, अभिषेक पाठक, अवधेश कुमार, अमित विश्वकर्मा, परमहंस, तुलसी, सतीश रहे। संवाद