फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल बाक्स जला कई गांवों की बिजली हुई गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित विद्युत उपकेंद्र में स्थापित बबुरी फीडर का केबल बाक्स गुरुवार की रात अचानक तेज आवाज के साथ जल गया। इससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मी शुक्रवार को पूरे दिन मरम्मत कार्य में लगे रहे लेकिन देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

मुख्यालय स्थित चदौली उपकेंद्र से जुड़े बबुरी क्षेत्र के खुहुरुजा, चनाहटा, सिकरी, अकोढ़ा कला, साहपुर, बरिया जसुरी, पड़यां नवागढ़, बहेरा, पुरवा, श्रीकंठपुर, सलेमपुर आदि दर्जनों गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन गुरुवार को उपकेंद्र में लगे बबुरी फीडर का केबल बाक्स अचानक जल गया। इससे आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। इस कारण ग्रामीणों को पेयजल की समस्या उठानी पड़ी। हैंडपम्पों पर पानी लेने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। शाम होते ही ग्रामीणों को अंधेरे का भी सामना करना पड़ा। वहीं उमस भरी गर्मी से बिलबिलाते रहे। बिजली विभाग के कर्मचारी शुक्रवार को पूरे दिन खराबी को दूर करने में लगे रहे। लेकिन देर शाम आठ बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। ग्रामीण कुंवर सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रमेश सिंह, अजीत यादव, सर्वेश कुशवाहा, रामकृत, दुलारे आदि का कहना है कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लापरवाही के कारण आएदिन कोई न कोई खराबी के कारण आपूर्ति ठप हो जाती है। इससे पेयजल के साथ ही अन्य समस्या उठानी पड़ती है। इसके बाबत जेई घनश्याम का कहना है कि केबल बाक्स में आई खराबी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें