फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका को रोके जाने से आक्रोशित कांग्रेसजनों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सोनभद्र जिले में बुधवार को हुए सामूहिक हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने जा रही कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी को मिर्जापुर जिले के नरायनपुर पुलिस चौकी पर पुलिस द्वारा रोक लिए जाने से नाराज शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को शास्त्री पार्क में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कहा कि सोनभद्र के उम्भा गांव में भूमि विवाद के दौरान हुई अंधाधुंध फायरिंग में जहां 10 लोगों की मौत हो गई थी वहीं लगभग 23 अन्य घायल हो गए थे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायलों से मिलने के बाद संवेदना व्यक्त करने उम्भा जा रही थीं। इस दौरान अपनी नाकामियों से घबराई प्रदेश सरकार व पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नरायनपुर पुलिस चौकी के पास पुलिस ने बिना किसी कानूनी कार्यवाही के कांग्रेस नेता को रोक दिया। इसके विरोध में नगर के शास्त्री पार्क में भी शहर कांग्रेस कमेटी के कांग्रेसजनों ने धरना-प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाए। कहा कि प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने जा रही थीं। ऐसे में बिना कारण बताए उन्हें रोका जाना लोकतंत्र की हत्या के समान है। प सरकार ने तानाशाही पूर्ण रवैया अपना कर लोकतंत्र को कुचलने का कुत्सित प्रयास किया है जो अत्यंत निंदनीय है। धरना-प्रदर्शन करने वालों में मधु राय, शाहिद तौसिफ, बृजेश गुप्ता, डा. जीके पांडेय, सतपाल सिंह, मुजाहिद अख़्तर, कमरुल बारी, अकील अहमद, दशरथ चौहान, उदय चौहान, मृत्युंजय शर्मा, जयप्रकाश पटेल, गंगा राम, संजय जयसवाल, अहमद, कन्हैया केशरी, राकेश चौधरी, आफ़ताब पप्पू, मो आसिफ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें