फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की ओर से बुधवार को सकलडीहा इंटर कालेज परिसर में स्काउट गाइड व एनसीसी के छात्र-छात्राओं को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान फायर ब्रिगेड कर्मियों ने छात्रों को आग बुझाने के विभिन्न तरीकों को डेमो देकर जागरूक किया।
विज्ञापन

घर में गैस सिलिंडर से रिसाव होने, शार्ट सर्किट या फिर अज्ञात कारणों से लगने वाली आग को बुझाये जाने के तरीकों को छात्र-छात्राओं को बतानें के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से सकलडीहा इंटर कालेज में बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान टीम ने स्काउट गाइड व एनसीसी के छात्रों को आग बुझाने के विभिन्न को डेमो देकर बताया । छात्रों को बताया कि आग लगने पर घबराये नहीं बल्कि साहस व धैर्य के साथ आग को बुझाने का प्रयास करें। सिलिंडर में आग लगने पर पानी डालें, यदि हो सके तो बड़े कंबल को पानी में भींगों उससे सिलिंडर को ढकने का प्रयास करें। प्रधानाचार्य डा. एसके लाल ने छात्रों को मुसीबत के समय धैर्य का परिचय देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जेपी शर्मा, अनिल कुमार, सैयद अली, फिरोज अहमद, पूजा कुमारी, ट्रेनर हरेराम यादव, संजय कुमार सिंह, शशिकांत, चंदन कुमार उपस्थित रहे। कर्यक्रम का संचालन सत्य मूर्ति ओझा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें