फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
चहनियां स्थित बृजनंदनी कांवेंट स्कूल में सफल छात्राओं को मिठाई खिलाते निदेशक अखिलेश अग्रहरी। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर/चहनिया। सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट व हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम आने के बाद सफल छात्र-छात्राओं को बृहस्पतिवार को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उपहार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

पंचफेड़वा स्थित एसआरवीएस स्कूल में प्रबंध निदेशक छत्रबलि सिंह ने विद्यार्थियों को माला पहनाकर व उपहार प्रदान कर उनका सम्मान किया। इस दौरान जिले के टॉप टेन में स्थान बनाने वाले अरिंदम राय, प्रवेश केशरी व तृप्ति सिंह सहित 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रवीण कुमार सिंह, निहारिका सिंह, अनामिका तिवारी, गरिमा सिंह, ऋद्धि, आराधना यादव व रोशन कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पमर विद्यालय की निदेशिका सरिता सिंह, उप प्रबंधक निदेशक श्यामजी सिंह, प्रधानाचार्य संध्या सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं चहनिया क्षेत्र के जगरनाथपुर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में भी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में शत प्रतिशत रिजल्ट आने के बाद हर्ष का माहौल है। प्रिंसिपल अनिल कुमार झा ने 12वीं कक्षा के विपिन यादव, प्रियांशी यादव, विकेश गुप्ता, साक्षी रघुवंशी, अभिलाषा गुप्ता व 10वीं के सहज प्रीत, आर्यन जायसवाल, सूरज कुमार, विभु पाठक, गौरव यादव सहित अन्य छात्र-छात्राओं को उपहार प्रदान किया। इस मौके पर दीपक तिवारी, प्रेम प्रकाश पाल, विनय श्रीवास्तव, अनुराग त्रिपाठी, जयसूर्या, एसपी मिश्रा, आशुतोष तिवारी, अमित दीक्षित, अनिल सिंह, राहुल श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
पीडीडीयू नगर। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं व 10वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर कई छात्र-छात्राओं ने स्कूल व परिजनों का मान बढ़ाया है। इनमें केंद्रीय विद्यालय की श्वेता वर्मा ने सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में 93.02 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। वहीं सनबीम मुगलसराय के छात्र सुयश श्रीवास्तव ने भी हाईस्कूल में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। दोनों के प्रदर्शन से उनके अभिभावकों सहित विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

चहनियां/सकलडीहा। कस्बा स्थित बृजनन्दनी कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने सफलता का परचम लहराया। सीबीएसई 10वीं के परीक्षाफल शत प्रतिशत आने के बाद निदेशक अखिलेश अग्रहरी ने खुशी जताई और विद्यालय के बच्चों को मिठाई बांटी। बताया कि दसवीं मे शिवम् 94.2 फ़ीसदी, ज्योति 92.4 फ़ीसदी एवं मृदुल वर्मा 91 फ़ीसदी अंक प्राप्त किया। वहीं 12वीं में विद्यालय की छात्रा सौम्या अग्रहरी ने 94 फ़ीसदी अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया। इस मौक़े पर विद्यालय के चेयरमैन बिरजु अग्रहरी, सकलडीहा शाखा के प्रधानाचार्य आशुतोष त्रिपाठी, चहनिया शाखा के प्रधानाचार्य अजीत शर्मा मौजूद थे।
चहनियां। जगरनाथपुर स्थित सेंटजोसेफ स्कूल का सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा में 100 प्रतिशत रिजल्ट है। बृहस्पतिवार को विद्यालय में इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के अव्वल आये बच्चों को प्रिंसिपल अनिल कुमार झा ने सम्मानित किया। सेंटजोसेफ स्कूल में अव्वल आये कक्षा 12 के बिपिन यादव, प्रियांशी यादव, बिकेश गुप्ता, साक्षी रघुवंशी, अभिलाषा गुप्ता और कक्षा 10 की सहज प्रीत, आर्यन जायसवाल, सूरज कुमार, बिभु पाठक, गौरव यादव को प्रिंसिपल अनिल कुमार झा ने सम्मानित किया। इस दौरान दीपक तिवारी, प्रेम प्रकाश पाल, बिनय श्रीवास्तव, अनुराग त्रिपाठी, जयसूर्या, एस पी मिश्रा, आशुतोष तिवारी, अमित दीक्षित, अनिल सिंह, राहुल श्रीवास्तव मौजूद थे ।
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फगुईया गांव निवासी बच्ची लाल गुप्ता का पुत्र अभिषेक गुप्ता ने 87% अंक प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है। अभिषेक सनबीम स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। माता पिता के साथ चाचा शिव शंकर अग्रहरी ने बच्चे का मुंह मीठा कराया और उज्जवल भविष्य की कामना की। छात्र अभिषेक चिकित्सक बनना चाहता है। वहीं सकलडीहा रोड स्थित तपोवन विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। शाहिल कुमार गुप्ता ने 89.60 प्रतिशत के साथ विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर अनुज कुमार सिंह 87.60, तीसरे स्थान पर श्रेया पांडेय 81 व श्रेया सिंह 78.4 के साथ विद्यालय में चौथा स्थान रहा। प्रबंधक देवदत्त राय ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।--
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें