वरुन संस्था के तत्वावधान में शुक्रवार को सामुदायिक शिक्षा केंद्र शाहपुर
में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें
शिक्षा केंद्र के 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों को
सामान्य शिक्षा के साथ ही तकनीकी शिक्षा की जानकारी दी गई।
प्रतियोगिता
में चंदन कुमार ने प्रथम, धर्मेंद्र कुमार ने द्वितीय, मुन्ना कुमार ने
तृतीय स्थान प्राप्त किया। महामना मालवीय मिशन (वनांचल इकाई) के सदस्य
आशुतोष सिंह, आरआईडीएफ के सचिव रमेश मिश्रा व संस्था के सचिव डा. एसपी
सिंह ने तीनों विजेता छात्र-छात्राओं शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर
सम्मानित किया।
इसके अलावा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले
छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आशुतोष
सिंह ने कहा कि बच्चों के लिए सामान्य शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा भी
जरूरी है। कंप्यूटर व मोबाइल के माध्यम से बच्चे देश और दुनिया से जुड़
सकते हैं।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से बच्चों में तर्क शक्ति व बुद्धि का
विकास होता है। कहा कि नक्सल क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं
है। इन्हें सुविधा व ज्ञान की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि रमेश मिश्रा
ने वनांचल के अभिभावकों से बच्चों को पढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा
कि जीवन के लिए शिक्षा जरूरी है।
आगामी पीढ़ी को शिक्षित करने के लिए
समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है।
कहा कि गांवों के बच्चों ने जिस
तरह से प्रश्नों का उत्तर दिया, वह काबिले तारीफ है। ये बच्चे आगे चलकर
देश व गांव का नाम रौशन करेंगे। अध्यक्षता करते हुए डा. एसपी सिंह ने कहा
कि बच्चे देश के भविष्य हैं।
बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने
की आवश्यकता है। सुदूर व घने जंगलों के बीच स्थित इन गांवों के बच्चों
को सामान्य ज्ञान की जानकारी देने से इनकी प्रतिभा का विकास होगा।
संस्था
प्रति माह अलग-अलग विषयों पर प्रतियोगिता परीक्षा लेने का कार्य करेगी।
इस अवसर पर बिंदु कुमारी, ललीता, सीता, अनीता, धनंजय, विकास, चंद्रमोहन,
अशोक, दुर्गावती, कलावती आदि मौजूद रहीं। संचालन आरके गुप्ता व धन्यवाद
ज्ञापन सतेंद्र कुमार ने किया।