फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों का धरना कराया समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सकलडीहा। कस्बा स्थित पीजी कॉलेज में चल रहे एबीवीपी समर्थक छात्रों का धरना सातवें दिन शनिवार को समाप्त हो गया। हालांकि धरना समाप्त कराने पहुंचे सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के आश्वासन के बाद भी छात्रों ने धरना समाप्त नहीं किया था पर विधायक के जाने के बाद कालेज व तहसील प्रशासन के लोगों ने समझाकर छात्रों का धरना समाप्त करा दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए थे। एक गुट सात फरवरी को चुनाव कराने के पक्ष में है। वहीं एबीवीपी के छात्र नेताओं का दूसरा गुट पूर्व में प्रवेशपत्र वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठा था। छात्रों के धरने की खबर सुनकर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने धरनास्थल पर पहुंचकर डीएम से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन छात्र नेता तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। अंत में विधायक वापस लौट गए। विधायक के जाने के बाद एसडीएम विजय नारायण सिंह, सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, प्राचार्य डा. प्रमोद कुमार सिंह और चुनाव अधिकारी उदय शंकर झा ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगे शीघ्र पूरी की जाएंगी। इसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। धरना देने वाले छात्रों में विद्यासागर, विकास राय, विनय पांडेय, आशुतोष विश्वकर्मा, अवनीश पांडेय, अमित तिवारी, अंकित पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें