फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय काेतवाली में व्यापारियों और आम लोगों की बैठक में ब्लैक आउट सहित सुरक्षा संबधी जारी एडवाइजरी की जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बिना पुष्ट किए सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की सूचना देना और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी के बारे में जानकारी देते हुए कोतवाल हरिनारायण पटेल ने बताया कि ब्लैक आउट का निर्देश मिलते ही सभी लोगों को अपने घर और बाहर का बिजली बंद कर देना होगा। इसका शत प्रतिशत सभी को पालन करना अनिवार्य है। सुरक्षा जवानों का किसी प्रकार की फोटो या रील फेसबुक पर चलाना अपराध होगा। मोबाइल विक्रेता सिम बेचते हुए पूरी तरह संतुष्ट होने पर ही सिम बेंचे। किसी भी संदिग्ध की शंका होने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। कहा कि रात में अनावश्यक रूप से बिजली नहीं जलाए। जरूरत पड़ने पर पुलिस वालेंटियर और आपदा मित्र के रूप में सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर कोतवाल हरिनारायण पटेल, कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र कुमार राय, धर्मदेव सिंह, गोपाल तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ, रितेश तिवारी, रमेश चौरसिया, देव चौरसिया, अमित कुमार, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें