फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनराजपुर की घटना में कोई दोषी नहीं बचेगा, होगी कड़ी कार्रवाई: अनिल राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बृहस्पतिवार को नागेपुर स्थित अपने आवास पर अधिकारियों के साथ जनता की समस्याएं सुनी। मनराजपुर की घटना पर कहा कि इस मामले में किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल इस घटना में राजनीतिक रोटी सेंकने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सैयदराजा के मनराजपुर में हुई घटना को प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस प्रकार की घटना की कोई पुनरावृत्ति न हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। विपक्षी दलों के पास कोई काम तो बचा नही है। खाली बैठे हुए है। बेवजह के लोगों को गुमराह करना ऐसी घटनाओं को हवा देना एक मात्र काम बचा है। जनता को यूपी सरकार पर पूरा भरोसा है। इसके पूर्व अधिकारियों को विकास कार्यों को गति देने का निर्देश दिया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अजय मिश्रा, बीडीओ अरूण पांडेय, एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय, गोपाल राजभर, अरविंद पांडेय, शिव मंगल बियार, बनवारी पांडेय, रतेन्द्र, मोनू, बबलू, रमाशंकर खरवार, बाढ़ू शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें