फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 112 का गजब हाल: एक साल में किए गए 52 हजार कॉल, आंकड़े निकाले गए तो हैरान रह गई पुलिस

Sat, 30 Dec 2023 03:15 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

प्रदेश सरकार की ओर से डायल 112 की सेवा लोगों को त्वरित सुविधा पहुंचाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए किया गया है। लेकिन ज्यादातर लोग इसका गलत उपयोग भी कर रहे हैं। छोटी से छोटी बात पर लोग 112 पर कॉल कर देते हैं। इससे पुलिसकर्मियों का समय तो जाया जाता ही है। किसी जरूरतमंद को समय से सहायता मिलने में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
emergency dial number 112 - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डायल 112 पर कॉल करने के मामले में चंदौली के लोग काफी आगे हैं। 2023 में रिकार्ड 52 हजार 476 लोगों ने 112 पर कॉल किया। यानि हर दिन औसतन 145 और महीने में 4373 लोगों ने कॉल कर सूचनाएं दी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि इनमें से आधी से ज्यादा शिकायतें गलत निकलीं। जिसमें पुलिसकर्मी परेशान हुए। हालांकि साल के आखिरी महीनों में पुलिस की विशेष योजना से 112 पर कॉल में कमी आई और लोगों की समस्या का समाधान भी हुआ।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से डायल 112 की सेवा लोगों को त्वरित सुविधा पहुंचाने और अपराध पर नियंत्रण के लिए किया गया है। लेकिन ज्यादातर लोग इसका गलत उपयोग भी कर रहे हैं। छोटी से छोटी बात पर लोग 112 पर कॉल कर देते हैं। इससे पुलिसकर्मियों का समय तो जाया जाता ही है। किसी जरूरतमंद को समय से सहायता मिलने में दिक्कत हो सकती है। चंदौली प्रदेश का आकांक्षात्मक जिला है। ग्रामीण आबादी होने के बाद भी लोग 112 का खूब उपयोग करते हैं। स्थिति यह है एक साल में 112 पर चंदौली से 52476 कॉल की गई है। ज्यादातार मामले गलत निकलते हैं और अधिकतर पुलिस से संबंधित भी नहीं होते हैं।
 

dial 112 - फोटो : amar ujala
एसपी की विशेष योजना से कम हुई शिकायतें

चंदौली में अगस्त 2023 के बाद डायल 112 पर कॉल में कमी आई। इसके पीछे एसपी डॉ.अनिल कुमार की विशेष योजना काम आई। जिसमें फरियादियों के ज्यादा से ज्यादा समस्या को हल करने का प्रयास किया जाता है। 2022 में 112 पर चोरी की कुल 164 सूचनाएं मिली थीं। लेकिन 2023 में नवंबर में केवल 145 सूचनाएं ही मिली। यानि 19 सूचनाएं कम हुई जबकि लोगों की जागरूकता और प्रकरण भी ज्यादे हैं। एसपी डॉ.अनिल कुमार ने बताया कि प्रभावी रात्रि गश्त के कारण रात्रि में चोरी की घटनाएं और सूचनाएं कम हुई है। जो घटनाएं हो भी रही हैं वह गश्त टीम से मिले इनपुट के आधार पर पकड़ी जा रही हैं और गैंग्स जेल जा रहे हैं।
वहीं जमीन संबंधी विवादों में अपने परिचित पर चोरी या लूट का आरोप लगाने वाली सूचनाओं में कमी आई है। उसका कारण मेरे और डीएम के निर्देश पर जमीन संबंधी विवादों में गठित संयुक्त टीम की कार्रवाई है यानी जमीन संबंधी विवाद की सूचना पर पुलिस की टीम संयुक्त रूप से जाकर ज्वाइंट एक्शन सपोर्ट तैयार करते हैं इससे न्यायपूर्ण और सही निस्तारण की संभावना बढ़ जाती है और विवाद का स्थाई समाधान की संभावना बढ़ जाती है जिससे विवाद का समाधान होने से छोटी सूचनाओं में कमी आने की संभावना रहती है।

चौकी और हल्का प्रभारी को व्हाट्सएप मैसेज से दी जाती है सूचना

एसपी डॉ.अनिल कुमार ने बताया कि थानों पर जो भी शिकायतकर्ता जाता है हेल्प डेस्क पर उसकी शिकायत को रिसीव कर संबंधित चौकी या हल्का प्रभारी को तुरंत व्हाट्सएप मैसेज कर दिया जाता है। साथ ही शिकायतकर्ता चौकी और हल्का प्रभारी को शिकायतकर्ता का नंबर और उसकी शिकायत की डिटेल दे दी जाती है। इससे व्यक्ति की समस्या अटेंड होने की संभावना बढ़ जाती है और यदि सही शिकायत है तो उसके समाधान की गुंजाइश बढ़ती है। हालांकि इस व्यवस्था को अभी और प्रभावी बनाने की आवश्यकता है। इसमें वर्तमान में कुछ कमियां और खामियां भी होगी लेकिन यह व्यवस्था प्रभावित होने पर आपसी विवादों में कमी आएगी। विवाद की वजह से जो लड़ाई झगड़ा, बलवा, हत्या जैसी घटनाएं होती थी उनमें कमी आएगी और शिकायतकर्ता की समस्या ना सुने जाने की शिकायतें कम होंगी।
 
विज्ञापन

112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
चंदौली में डायल 112 का रिस्पांस टाइम

जनवरी--11.39 मिनट

फरवरी--12.13 मिनट
मार्च---12.36 मिनट

अप्रैल--12.16 मिनट
मई---11.48 मिनट

जून---12.21 मिनट
जुलाई---13.01 मिनट

अगस्त---12.54 मिनट
सितंबर---11.50 मिनट

अक्टूबर---11.01 मिनट
नवंबर--11.30 मिनट

जिले में इस वर्ष अब तक कुल 52476 कॉल 112 पर आई है। 112 पर सूचना सेंट्रालाइज्ड तरीके से लखनऊ में दर्ज होती हैं। यद्यपि आधे से ज्यादा सूचनाएं चोरी लूट की सच्ची ना होकर लड़ाई झगड़े में या झूठी होती हैं। फिर भी 112 की सूचनायें निष्पक्ष मानक हो सकती हैं। -डॉ.अनिल कुमार, एसपी, चंदौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें