फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आंधी-बारिश से होगा फसलों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने भी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। इससे किसान चिंतित हैं। अभी 30  फीसदी गेहूं की फसल की कटाई नहीं हो पाई है और फसल खेतों में पड़ी है। जिन खेतों में गेहूं की कटाई हो गई ह, संबंधित किसान उसे बेचने की जुगत में हैं। यदि बारिश होती है तो उनका भी नुकसान हो सकता है। तेज आंधी से आम की फसलों को भी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


जिले में एक सप्ताह से मौसम में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। बीते रविवार को तेज आंधी के साथ बारिश हुई थी। हालांकि इसमें आम की फसल को खास नुकसान नहीं पहुंचा था। गेहूं की फसल को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा। जिले में 1.17 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोवाई की गई है। वहीं लगभग 10 हजार हेक्टेयर में आम की फसल हुई है। पहली और दूसरी बारिश में किसानों के फसल नुकसान हुई है। जिले में 2200 किसानों ने फसलों का बीमा कराया है। पिछले रविवार को हुई बारिश के बाद 300 किसानों ने फसलों के नुकसान की शिकायत की थी। हालांकि कृषि विभाग का दावा है कि फसलों को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा है। जानकारों का कहना है कि जिले में मौसम के बदलाव को देखते हुए गेहूं कटाई में तेजी आई और 70 प्रतिशत किसानों ने गेहूं काट लिया है। अभी भी 30 प्रतिशत किसानों की गेहूं खेत में है। आंधी और बारिश होती तो इन किसानों का काफी नुकसान हो सकता है। उधर, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव का कहना है कि जिले में अभी तक कोई नुकसान की सूचना नहीं है। अगर बारिश हुई तो नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें