नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान रविवार को संविदाकर्मियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को राजकीय महिला चिकित्सालय के संविदाकर्मियों ने काम बंद कर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि 17 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत रखे गए स्टाफ नर्स, कंप्यूटर आपरेटर, टीवी सुपरवाइजरों का नियमितीकरण नहीं किया जा रहा है। यही नहीं समान काम के बदले समान वेतन नहीं दिया जा रहा है। जब इस मांग के समर्थन में लखनऊ में लक्ष्मण मैदान में धरना प्रदर्शन किया जाता है तो लाठियां बरसाई गई। लेकिन संविदाकर्मियों के साथ यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांगों के समर्थन में पूरे प्रदेश के संविदाकर्मी एकजुट हैं और प्रदेश सरकार से आर पार की लड़ाई को तैयार हैं।
कहा कि सोलह मार्च तक इसी तरह काम बंद कर हड़ताल किया जाएगा वहीं 17 मार्च से जहां कुछ संविदा स्वास्थ्यकर्मी लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में अश्वनी पांडेय, अनिल कुमार, अमित कुमार, आनंद कुमार मौर्य, अविनाश, दिव्य प्रकाश, संतोष सिंह, मिथलेश सिंह, सरोज, सिया जानकी, रमेश चंद्र, पूनम यादव, सीमा दास, पूनम उपाध्याय, सुनीता, रानी, रेशम परवीन, पूनम चतुर्वेदी, रति सिंह आदि रहे।