फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने डीएम को घेरा

Wed, 16 Mar 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
डीएम का घेराव करते भाजपा के कार्यकर्त - फोटो : BJP activists
विज्ञापन

विज्ञापन
 जनपद को आपदाग्रस्त घोषित करने और किसानों को धान क्रय का भुगतान कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाजपाइयों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम का घेराव किया। कार्यकर्ता जब  डीएम कार्यालय पहुंचे तो जिलाधिकारी दफ्तर से बाहर निकल रहे थे। लेकिन भाजपाइयों ने उन्हें रोक लिया और किसानों से जुड़ी समस्याओं का पुलिंदा खोल दिया। कहा कि यदि प्रशासन ने समस्याओं का निराकरण नहीं किया, तो पार्टी सड़क पर उतरेगी। 
विज्ञापन


किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि विगत वर्ष ओलावृष्टि से किसानों की फसल चौपट हो गई थी। लेकिन अभी तक प्रभावित सभी किसानों को प्रशासन की ओर से मुआवजा नहीं  दिया  जा सका है। यही नहीं धान क्रय केंद्रों पर जो खरीद हुई थी उसका भी भुगतान किसानों को नहीं हो सका है। पूर्व उपाध्यक्ष शशिशंकर सिंह ने कहा कि किसान प्राकृतिक और दैवीय आपदा से जूझ रहे हैं। वहीं शासन और प्रशासन के लोग मौज-मस्ती में लिप्त हैं।  इस अवसर पर विरेंद्र सिंह, सुनील, सतीश, धर्मेंद्र सिंह,  चंद्रप्रकाश, जगत, हलचल, धनंजय आदि उपस्थित रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें