विकासखंड के डा. राम मनोहर लोहिया ग्राम दिरेहूं में संपर्क मार्ग निर्माण
में मानक के विपरीत कार्य देखकर गुस्साये ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान रामलाल
सोनकर के नेतृत्व में जमकर हंगामा मचाया तथा मौके पर हो रहे कार्य को
रोकवा दिया।
गुरुवार को चकिया-अहरौरा मार्ग से दिरेहूं गांव तक
संपर्क मार्ग का निर्माण ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था। मार्ग निर्माण
में मानकों का सही प्रयोग न देखकर ग्रामीण नाराज हो गये तथा उन्होंने इसकी
सूचना प्रधान रामलाल सोनकर को दी।
जिस पर प्रधान सहित काफी लोग मौके पर
पहुंच गये तथा नारेबाजी करते हुए कार्य का विरोध करने लगे तथा दबाव बनाकर
काम रोकवा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मानक का सही प्रयोग न करने पर
सड़क नहीं बनने दिया जायेगा।
प्रदर्शन करने वालों में मुरली यादव, सत्तन
यादव, रमेश सैनी, पवन कुमार, विकास, रामचेला, कैलाश आदि ग्रामीण सम्मिलित
थे।