फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माक ड्रिल से हुआ दक्षता का आकलन

Fri, 27 Feb 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन अंतर्गत होने वाली ट्रेन दुर्घटना के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों से निबटने के लिए सभी विभागों की त्वरित कार्य करने की क्षमता के आकलन के लिए गुरुवार की सुबह सात बजे एडीआरएम की निगरानी में एक माक ड्रिल हुआ।
विज्ञापन


जिसमें उनकी सतर्कता व चौकसी जांची गई। माक ड्रिल का स्थान मुगलसराय रेलवे स्टेशन के वेस्ट केबिन के पास यार्ड को चुना गया था।


 माक ड्रिल के तहत यह सूचना मिली कि मुगलसराय स्टेशन स्थित वेस्ट केबिन के समीप यार्ड में वाराणसी से आसानसोल जा रही सवारी गाड़ी की एक बोगी सुबह सात बजे पलट गई।

जिसमें चार की मौत हो गई है और चार गंभीर रूप से घायल हैं। साथ ही कई यात्री बोगी में फंसे हुए हैं। अधिकारियों के निर्देश पर सायरन बजाकर दुर्घटना के बाबत सभी संबंधित विभागों को एलर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद स्थानीय रेल मंडल के अधिकारी, आरपीएफ  के जवान, एनडीआरएफ  के जवान, चिकित्सकों की टीम एवं दुर्घटना राहत यान मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर दिया। इस संबंध में एडीआरएम बीआर विप्लवी ने बताया कि सूचना फैलाई गई थी कि वाराणसी आसनसोल ट्रेन की एक बोगी पलट गई है।

जिसमें रेलवे की कार्य दक्षता को जांचा गया।
 इनसेट
‘भइया इ त टेस्टिंग होत हव’
मुगलसराय। स्थानीय रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मुस्तैदी परखने के लिए आयोजित मॉक ड्रिल किसी नौटंकी से कम नहीं दिखाई दी। यार्ड के समीप रहने वाले कालोनी वासियों ने बताया कि भले ही सुबह सात बजे सायरन बजाकर दुर्घटना की अफवाह फैलाई गई हो।

लेकिन सुबह चार बजे से मेडिकल टीम घटना स्थल पर पहुंच गई थी और तंबू लगा कर तैयार रही। वहीं कुछ ही देर में एआरटी भी वहां पहुंच गई। कुछ कर्मचारियों से घटना के बाबत पूछा गया तो उन लोगों ने कहा कि ‘भई इ त टेस्टिंग होत हव’। गौरतलब हो की मॉक ड्रिल के आयोजन के दौरान किसी अधिकारी को भी इसकी जानकारी नहीं दी जाती हैै।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें