फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन पर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। झारखंड के देवघर से आनंद बिहार जा रही बाबा वैद्यनाथधाम देवघर हमसफर एक्सप्रेस पर मंगलवार की शाम बक्सर के समीप पथराव किए जाने से एसी कोच के खिड़की की कांच टूट गई। ट्रेन के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर टीएक्सआर के कर्मियों ने कांच की मरम्मत की।
विज्ञापन

देवघर हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंत्री। कंट्रोल की सूचना पर आरपीएफ के एएसआई बीपी सिंह और रामदास ट्रेन के कोच संख्या बी-1 के सीट संख्या 47 पर पहुंचे तो सीट पर सवार पटना से आनंद बिहार की यात्रा कर रही प्रियंका कुमारी ने बताया कि ट्रेन बिहार के बक्सर स्टेशन के पास से गुजर रही थी। इसी बीच नीचे खड़े कुछ लोगों ने पत्थर चला दिया। इससे उसके सीट के समीप की खिडकी की कांच टूट गई। यह संयोग था कि कोई यात्री चोटिल नहीं हुआ। आरपीएफ की सूचना पर टीएक्सआर ने गाडी का शीशा ठीक किया और इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।
चकिया। स्थानीय क्षेत्र के मुड़हुआ दक्षिणी गांव के पास बाइक बेकाबू होकर पलटने से फिरोजपुर गांव निवासी राकेश पासवान (20), नौडीहा गांव निवासी दीपक (27) और चकिया उपकेन्द्र पर कार्यरत बलिया खुर्द निवासी विद्युतकर्मी शशि प्रकाश गुप्ता (42) घायल हो गए। घायलों का इलाज संयुक्त चिकित्सालय में कराया गया।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें