वाराणसी की ओर से आने वाले आटो चालाकों पर हुई कार्रवाई के बाद पीडीडीयू नगर में दूसरे वाहनों का इंत?
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। नगर में बिगड़ी हुई यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस नित्य नए प्रयोग कर रही है। लेकिन इन सबके बीच सबसे अधिक परेशानी यात्रियों को हो रही है। मंगलवार को यातायात पुलिस ने नगर में आने वाले बनारस परमिट वाले ऑटो पर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने बनारस की ओर से सवारी भरकर आ रहे ऑटो चालकों को कोतवाली के पास रोककर 26 वाहनों को सीज कर दिया। इसके कारण कोतवाली से स्टेशन तक का सफर यात्रियों को भारी भरकम सामान के साथ पैदल ही तय करना पड़ा।
नगर में बिगड़ हुई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल के निर्देश पर पुलिस लगातार कोई न कोई प्रयोग कर रही है। इस बार यातायात पुलिस शहर में लगने वाले जाम में कमी लाने के लिए बनारस परमिट पर शहर में आने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है। मंगलवार को यातायात पुलिस ने बनारस की ओर से आने वाले ऑटो को मुगलसराय कोतवाली के पास रोक कर लिया। इसके बाद कोतवाली गेट पर सवारी को उतरवाकर ऑटो को सीज करने की कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में टीएसआई माधव सिंह ने बताया कि नगर में ऑटो की संख्या बढ़ने से जाम लगने लगा है। ऐसे में जिनके पास पीडीडीयू नगर का परमिट होगा वहीं ऑटो शहर में आ सकेंगे। दूसरे स्थान के परमिट वाले ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पीडीडीयू नगर। नगर में जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पिछले दिनों डायवर्जन की व्यवस्था लागू की थी। इसके चलते नगर में स्टेशन से नई सट्टी तक तो जाम से निजात मिल गई लेकिन कोतवाली के पास और नगर की गलियों में जाम लगने लगा। इसके बाद रूट डायवर्जन को खत्म कर दिया गया। वहीं कुछ दिनों पूर्व नगर में सड़क पर ऑटो खड़ा करने वालों सौ अधिक ऑटो का चालान किया गया था।