फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े कोटेदार के घर से सवा लाख नकदी सहित गहने चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना के कैथा उर्फ टडियां गांव में शुक्रवार की दोपहर में चोरों ने कोटेदार के घर से सवा लाख रुपए नकदी सहित सोने चांदी के गहने चुरा लिए7 घटना के वक्त परिवार के कई सदस्य घर में ही सो रहे थे। चोरों ने उनके कमरे को बाहर से बंद कर दिया7 सुचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर आगे की कार्रवाई में जुटी है7 वहीं चोरी की बड़ी घटना से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कैथा उर्फ टडिया गांव निवासी कोटेदार धर्मेंद्र यादव अपने बिल्डिंग मैटेरियल्स की दुकान पर बथावर थे। पिता पारसनाथ यादव मकान के निचले हिस्से में सो रहे थे। वही माता प्रेमा देवी छत पर एक कमरे में सो रहे थी। भाई धर्मेंद्र यादव अपने पत्नी और बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोए हुए थे। मौका पाकर चोर ने सीढी के रास्ते छत पर चढ़कर दोनों घरों का पहले बाहर से कुंडी लगा दी ।उसके बाद एक कमरे में बक्से में रखा लगभग सवा लाख रुपए नगद व सोने की चैन, कानफूल, करधनी सहित दो लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए। जब धर्मेंद्र की नींद खुली तो बाहर से दरवाजा बंद देख पीटना शुरू किया ।आसपास के लोगों ने खोला तो दूसरे कमरे में रखा बक्सा टूटा हुआ व सामान बिखरा पड़ा मिला। भुक्तभोगी की सूचना पर मौके भूपौली चौकी प्रभारी शिवानंद वर्मा पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की है। इस संबंध में सीओ अनिल राय ने कहा की सूचना के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें