वीडीए कॉलोनी में शनिवार की देर रात रविंद्र नागपाल के घर में आग लगा कर चोर नगदी ले गए। भुक्त भोगी ने तहरीर औद्योगिक नगर पुलिस चौकी पर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भुक्तभोगी के अनुसार शनिवार की देर शाम वह खाना खाने के बाद सोने चला गया। इसी बीच देर रात किसी समय चोर घर में घुसे और आग लगा कर घर मे रखे 17 हजार 500 रुपए नकदी ले गए। चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि घर में आग पूजा पाठ के दौरान लगी थी। मामला संदिग्ध है। वैसे मामले की जांच की जा रही है। संवाद