पीडीडीयू नगर। चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान से सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है। शुक्रवार को एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि संभल में जो बावड़ी मिली है, वह राजाओं की अय्याशी का अड्डा थी। इसके बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
सांसद के बयान की जिले में खूब चर्चा हो रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके बयान को अशोभनीय और शर्मनाक कहा है। वहीं, अमर उजाला से बातचीत में सांसद वीरेंद्र सिंह ने बताया कि संभल रियासत के राजा रहे चंद्रविजय सिंह को उस समय की लोकतांत्रिक पार्टी ने मुरादाबाद का सांसद बनाया था। बातचीत में चंद्रविजय सिंह ने ही बताया था कि बावड़ी पर सैनिक और राजा रुका करते थे। जब चौहान वंश का शासन था, तब भी पृथ्वीराज चौहान के सैनिक और शिकार के दौरान राजा वहां रुकते थे। बावड़ी को धार्मिक रंग देने की कोशिश की जा रही है, जो गलत है।