फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडालों में पहुंचीं प्रतिमाएं

Sat, 24 Jan 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में बसंत पंचमी के मौके पर इस बार 305 स्थानों पर सरस्वती पूजा होगी। इसके लिए प्रतिमा की स्थापना आज पंडालों में विधिविधान से की जाएगी।
विज्ञापन


पूजा में शासन-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम भी किए गए हैं। पूजा समितियों को प्रतिमा विसर्जित करने के लिए गांव के तालाब का ही प्रयोग करना होगा।


बता दें कि बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा के लिए शुक्रवार से ही मूर्तियों को ले जाना शुरू हो गया है। जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में 118, अलीनगर व बबुरी में 14-14, सकलडीहा 11, धानापुर 27, बलुआ 15, कंदवा 14, धीना 7, सैयदराजा 21, चंदौली 22, चकिया 15, शहाबगंज 9, इलिया 11 व नौगढ़ के थाना क्षेत्र में सात स्थानों पर सरस्वती पूजा की प्रतिमा स्थापित की जायेगी।
विज्ञापन



इस स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से एक कांस्टेबल व होमगार्ड की तैनाती की जायेगी। इसके लिए जो स्थान पुलिस के पास चिह्नित नहीं हैं।

अगर वहां पर कोई प्रतिमा लगाता है तो वह होने वाले विवाद की जिम्मेदारी खुद पूजा समिति की होगी। इसके अलावा मूर्ति विसर्जन के लिए जो हाई कोर्ट ने निर्देश दे रखा है।  उसकी पालन करते हुए मूर्तियों को गांव के ही तालाब में विसर्जित करने का भी आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


 इस बाबत एडिशनल एसपी जियालाल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था हर तरह से चुस्त दुरुस्त रखी जाएगी और हर थानाध्यक्षों को निगरानी के भी आदेश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें