क्षेत्र के मारुफपुर स्थित जटाधारी पीजी कालेज
में बीए के छात्र-छात्राओं द्वारा बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के
अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी
डा. अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं की ओर से रैली निकाली
गई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने मझिलेपुर मलिन बस्ती में पहुंचकर
साफ-सफाई की ।
वहीं दूसरी व तीसरी इकाई की तरफ से डा. राजेश कुमार शर्मा
एवं आदित्य कुमार यादव के नेतृत्व में जमालपुर तिरगावां एवं नदेसर मलिन
बस्तियों में शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान स्वयंसेवकों और सेविकाओं
द्वारा अभियान चलाकर बस्ती की साफ-सफाई की गई। रैली को महाविद्यालय के
प्राचार्य डा. ओमप्रकाश सिंह एवं जटाधारी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य
राममूरत यादव द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इसके
पूर्व छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व के बारे में
विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर योगेंद्र सिंह, राकेश कुमार
गोंड, सत्यनारायण, सुभाष सिंह एवं मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।