फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छींटा कशी को लेकर हुई मारपीट, पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के पौनी गांव में शादी के एक दिन पूर्व मंगलवार रात को जनरेटर बंद होने के बाद छींटाकशी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष से पांच लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं दोनों पक्ष से चार- चार लोग पर शांतिभंग करने का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पौनी गांव में गुलाब मौर्या के बेटी की बरात बुधवार को आने वाली थी। इसकी तैयारी में मंगलवार शाम को जनरेटर चलाए जाने से कुछ लोगों को आपत्ति हुई। इसी दौरान शादी में आए हुए महिलाओं को लेकर छींटाकशी की बात सामने आई। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष से प्रदीप मौर्या (35), अमित मौर्य (18), सोना देवी (60) और कृष्णवती देवी (30) घायल हो गए। वही,ं दूसरे पक्ष से परदेशी यादव (55) को भी चोट लगी। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल सकलडीहा कोतवाली पुलिस के साथ 112 को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। कोतवाली पुलिस ने शांति भंग के मामले में दोनों पक्ष से चार- चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल अवनीश राय ने बताया कि दोनों पक्ष पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें