पीडीडीयू नगर/ चंदौली। नगर और जिला मुख्यालय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को शुद्ध आपूर्ति की व्यवस्था बदहाल है। चंदौली नगर पंचायत में लाखों रुपये खर्चकर ओवरहेड टैंक बना दिया गया, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के कारण अभी पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। वहीं पीडीडीयू नगर में सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में पानी टंकी बनने की शुरूआत हुई लेकिन काम शुरू नहीं हुआ। नगरवासियों को आए दिनों पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
चंदौलीनगर पंचायत क्षेत्र में रहने वाले बीस हजार से अधिक लोगों को को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2014 में जलनिगम की ओर से वार्ड नंबर चार में लगभग चार करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से पानी टंकी का निर्माण शुरू कराया गया था। ओवरहेड टैंक का निर्माण लगभग दो वर्ष पूर्व पूर्ण गया, लेकिन आजतक ओवरहेड टैंक को जल निगम की ओर से नगर पंचायत को हस्तांतरित नहीं किया गया है। अधिकारियों की लापरवाही का आलम यह है कि उस परिसर में लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा भी कर रखा है। इस ओवरहेड टैंक से पेयजालापूर्ति आरंभ होने से नेगुरा मोड़ से लेकर सदर ब्लाक तक के लगभग 20 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। घरों में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन तो बिछा दी गईहै, लेकिन ओवरहेड टैंक के नगर पंचायत को सौंपे नहीं जाने से लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा रहा है। इसी तरह पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी में सिंचाई कालोनी परिसर में पानी टंकी निर्माण शुरू हुआ। इसके लिए बोरिंग का काम भी शुरू हुआ लेकिन काम रोक दिया गया।
जली का कनेक्शन नहीं हुआ है इसलिए अभी हस्तांतरित नहीं किया जा सका है। फरवरी माह के अंत इसे नगर पंचायत को सौंप दिया जाएगा - एसके सिंह, एक्सईएन, जलनिगम
चंदौली। मुख्यालय स्थित नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं। जहां 25 हजार से अधिक निवास करती है। नगर पंचायत के दो वार्ड रेलवे ट्रैक के उत्तरी हेड टैंक व शेष 13 वार्डों में दो ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति होती है। ये टैंक जर्जर हो गये है जिसके मरम्मत की आवश्यकता है। तीनों ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति नाकाफी होने पर 1400 किलोलीटर क्षमता का नया ओवरहेड टैंक बनाया गया है।
सकलडीहा। कस्बा के टिमिलपुर में बने जल निगम की पानी टंकी में तकनीकी खराबी से दर्जनों गांवों में दो दिनों से पेयजलापूर्ति ठप है।
टिमिलपुर में जल निगम की तीन लाख लीटर क्षमता की टंकी बनी है। इससे सकलडीहा, टिमिलपुर, तेंदुई, सिरोहुपुर, नागेपुर, पदुमनाथपुर, ताजपुर, ईटवा, विशुनपुरा, दुर्गापुर आदि गांवों में पेयजल आपूर्ति होती है। दो ट्यूबवेल में एक ट्यूबवेल एक साल से खराब पड़ा है। वही दूसरी ओर मोटर में तकनीकी समस्या के कारण दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। पेयजल आपूर्ति बंद होने पर कस्बावासियों में नाराजगी है। व्यापारी नेता हाजी जोखू सिद्दीकी, मुसाफिर यादव, विकास यादव, अनिल यादव ने चेताया कि यदि पानी आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो आंदोलन कयिा जाएगा। इस संबंध में एसडीओ शिवपूजन सिंह ने बताया कि काम चल रहा है, जल्द ही पानी आपूर्ति शुरू की जाएगी।