फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: उधना से दानापुर और जयनगर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात से आने वाली ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उधना से दानापुर और जयनगर के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 09007 उधना-दानापुर अनारक्षित स्पेशल 26 अप्रैल को उधना से रात 01:30 बजे खुलकर सोमवार को सुबह 07:54 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से चलकर बक्सर, आरा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 12:00 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09008 स्पेशल 27 अप्रैल को दानापुर से दोपहर 15:00 बजे खुलकर शाम 6 :39 बजे पीडीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए बुधवार को रात 01:15 बजे उधना पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी तरह गाड़ी संख्या 09021 उधना-दानापुर अनारक्षित स्पेशल 26 अप्रैल को उधना से दोपहर 14:30 बजे खुलकर सोमवार को रात 8:54 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से चलकर बक्सर, आरा होते हुए मंगलवार को 01:00 बजे दानापुर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09022 दानापुर-उधना स्पेशल 27 अप्रैल को दानापुर से सुबह 04:00 बजे खुलकर आरा होते हुए सुबह 07:39 बजे पीडीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए बुधवार को दोपहर 2:15 बजे उधना पहुंचेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 09003 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल 26 अप्रैल को उधना से रात 12:30 बजे खुलकर सोमवार को सुबह 06:54 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से चलकर पाटलिपुत्र, हाजीपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए रात 8:00 बजे जयनगर पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09004 जयनगर-उधना स्पेशल 27 अप्रैल को जयनगर से रात 11:00 बजे खुलकर मंगलवार को सुबह 09:51 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी। यहां से चलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए बुधवार को शाम 4:30 बजे उधना पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें