चंदौली पुलिस ने फायरिंग मामले आरोपी भोला भारती पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। भोला भारती अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसां गांव का निवासी है। वह एक मामले में वांछित चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही उसे शरण देने के आरोप में उसके परिजनों के खिलाफ भी सकलडीहा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
एसपी के मुताबिक, मामला 20 अप्रैल की देर रात का है। उर्स के बाद कव्वाली कार्यक्रम से फरमान अपनी कार से परिवार के साथ घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में धर्मेंद्र भारती और उसके साथियों ने उनकी कार रोककर फायरिंग की। हमलावरों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से कार पर हमला किया। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए थे। इस मामले में मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर के भाई भोला पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।