ट्रेनों में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे अब लालकुआं और हावड़ा तथा जयनगर से उज्जैन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगी। स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को राहत मिलेगी।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि लालकुआं-हावड़ा स्पेशल लालकुआं से 11, 18 एवं 25 जुलाई को दिन में 13.35 बजे खुलकर शुक्रवार को 09.10 बजे हाजीपुर रुकते हुए रात 21.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी हावड़ा से 12, 19 एवं 26 जुलाई को रात 23.30 बजे खुलकर शनिवार को 06.48 बजे किउल, 09.50 बजे बरौनी, 11.40 बजे समस्तीपुर, 13.00 बजे मुजफ्फरपुर, 14.18 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए रविवार को 13.55 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इसी तरह जयनगर-उज्जैन स्पेशल नौ जुलाई को जयनगर से 22.05 बजे खुलकर 23.30 बजे दरभंगा, बुधवार की सुबह 08.10 बजे पीडीडीयू जंक्शन रुकते हुए बृहस्पतिवार की शाम 05.00 बजे उज्जैन पहुंचेगी।