फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: वेतन न मिलने से आक्रोशित मीटर रीडरों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह से वेतन व 32 माह से ईपीएफ और इएसआई न मिलने से आक्रोशित चंदासी उपकेंद्र से जुड़े विद्युत निगम के मीटर रीडरों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार करने की घोषणा कर दी। साथ ही मांगों के समर्थन में उपकेंद्र के एसडीओ को पत्रक सौंपा। चेताया कि जब तक उनके वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, वे काम पर नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन


कहा कि मीटर रीडर तपनभरी गर्मी व बरसात में भी अपना कार्य दायित्वपूर्वक संपन्न करते हैं। इसके बाद उन लोगों को प्रताड़ित किया जाता है। कार्य करने के बाद भी उन्हें चार माह का वेतन व 32 माह का इएसआई और ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया है। इससे उनके सामने भूखमरी का संकट खड़ा हो गया है। कहा कि किसी माह में दो तो किसी माह की 22 या 28 से 30 तक का वेतन भेज दिया जाता है। सुपरवाइजर द्वारा यह कहकर समझा दिया जाता है कि यह आपका वेतन है। हिसाब पूछने पर कार्यमुक्त करने की धमकी दी जाती है। कर्मियों ने कई बार बैंक एकाउंट में वेतन मंगाने की मांग की लेकिन इनके द्वारा बनाए गए वॉलेट में वेतन भेजवाया जाता रहा है। कंपनी के सुपरवाइजर व सर्किल इंचार्ज द्वारा अब कहा जा रहा है कि वे लोग वेतन दिलवाने में असमर्थ हैं। चेताया कि यदि शीघ्र वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पत्रक सौंपने वालों में संतोष पटेल, अरविंद, प्रदीप, सुजीत, शाहिद खान, विकास कुमार, विनोद पाल, परमात्मा उपाध्याय, सतीश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें