फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में राजनीतिक दलों ने की आवाज बुलंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नए कृषि कानून के विरोध में सपा, कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ किसान संगठनों ने किसानों के समर्थन में सोमवार को जिलेभर में आवाज बुलंद की। कुछ सपा कार्यकर्ता और नेता सुरक्षा की तमाम पाबंदियों के बावजूद भी मुख्यालय पहुुंच गये और सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए नारेबाजी की। बाद में इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरी ओर पैमाने पर विरोध को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन और विधायक प्रभु नारायण यादव सहित अन्य नेताओं को उनके घर पर ही रोक दिया। आईजी रेंज विजय सिंह मीणा आंदोलन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में आंदोलन को देखते हुए लोगों को परेशानी न हो इसके लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के उग्र प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए सोमवार की सुबह पांच बजे ही सभी बड़े नेताओं को घर पर ही रोक दिया गया। पूर्व सांसद रामकिशुन के बौरी स्थित आवास पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया और उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबू लाल यादव को नगर में उनके आवास से बाहर नहीं निकलने दिया गया। इसके अलावा पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, विधायक प्रभुनारायण यादव, चकरू यादव, अयूब खां गुड्डू सहित कई नेताओं को घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया। बाद में मनोज सिंह डब्लू और मनोज सिंह काका चकमा देते हुए मुख्यालय पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया
दूसरी ओर शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने पीडीडीयू नगर में मुंह पर काली पट्टी बांध कर मौन जुुलूस निकाला और जीटी रोड स्थित एलबीएस पार्क में धरना दिया। धरना और जुलूस में रामजी गुप्ता, नेहाल अख़्तर बाबू, विजय कुमार गुप्ता, कमरुल बारी, सतपाल सिंह, संजय मिश्र, तारिक अब्बास, अनवर सादात, दीपक गुप्ता रहे। इसी तरह लाल बहादुर शास्त्री जन्म स्थली सेवा न्यास के के बैनरतले पीडीडीयू नगर के सेंट्रल कॉलोनी स्थित शास्त्री जन्म स्थली पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों की आवाज सुनते हुए कृषि कानून को वापस लेने की मांग की गई। धरना में कृष्णा गुप्ता, शिवेंद्र चक्रवर्ती .सुरेश यादव .शंकर चौहान. सुजीत गुप्ता. अजय बहादुर सिंह. अरविंद भारती. पारसनाथ. विजय यादव, दिनेश यादव, संजीवन रजक, भागवत मिश्र रहे।
विज्ञापन

सकलडीहा संवाददाता के अनुसार सोमवार को कुछ सपा कार्यकर्ता पुलिस की नजर बताकर जिला मुख्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। इसके पहले सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, हाजी जोखू सिद्दीकी, रविन्द्र प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख संजीव सिंह, सिंटू यादव, पुत्तुल यादव, सुरेन्द्र यादव, अजीत यादव को घर पर ही रोक दिया गया। इस संबंध में एसडीएम प्रदीप कुमार और सीओ भवनेश चिकारा ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती गई।
धानापुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाने पर पुलिस ने सोमवार को एक दर्जन से अधिक सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार की। गिरफ्तार होने वालों में जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, प्रधान राजेश यादव,परवेज खान जिद्दी, विनोद यादव, हरिशंकर यादव, रामधनी यादव, गोविंद यादव, सिंहासन यादव, भरत यादव, अनिल राय, रामजी यादव, राजन यादव, मनीष यादव, रजनीश यादव, जेपी यादव रहे।
बोले पूर्व सांसद, घरों में कैद कर किसानों की आवाज दबाना चाहती है सरकार
पीडीडीयू नगर। किसानों के समर्थन में समाजवादी पार्टी के विरोध और प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी के बड़े नेेताओं के आवास पुलिस छावनी में तब्दील कर दिए गए थे। रविवार की आधी रात के बाद ही घरों पर पुलिस पहुंच गई और पहरे देने लगी। सुबह नेता विरोध प्रदर्शन की तैयारी में जुटे तो पुलिस ने उन्हें उनके आवास पर ही रोक दिया। इससे पार्टी के नेताओं में काफी आक्रोश है।
पूर्व सांसद रामकिशुन का कहना है कि किसानों का हितैषी बनने वाली केंद्र और प्रदेश सरकर उनकी आवोज को दबाना चाहती है। लोकतंत्र में विरोध करना और बातों को रखने का सबको अधिकार है लेकिन सत्ता के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें और पार्टी के अन्य नेताओं और विधायक को घर से बाहर तक निकलने नहीं दिया। सरकार ने इमरजेंसी जैसे हालात कर दिए हैं। किसानों की आवाज को रखने नहीं दिया जा रहा है। उनकी आवाज को दबाने की केंद्र और प्रदेश सरकार नापाक कोशिश कर रही है। उन्होंने चेताया कि किसानों के मुद्दे पर यदि सरकार का रवैया ठीक नहीं तो रणनीति तय कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों और पार्टी के नेताओं के साथ तानाशाही रवैया अपना रही है। इससे पहले पूर्व सांसद ने अपने गांव बौरी स्थित आवास पर ही पुलिस की मौजूदगी में आसपास के आए किसानों, महिलाओं को संबोधित करने के बाद घर भेज दिया।
03-रेलवे स्टेशन पर दिन भर चला विशेष जांच अभियान
स्टेशन पर प्रदर्शनकारी न पहुंचे, इसके लिए रही सतर्कता
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। किसानों के समर्थन में विभिन्न राजनीतिक दलों के आंदोलन की घोषणा को देखते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने दिन भर स्टेशन पर स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया। यात्रियों के बैग की जांच की गई। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार और जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह के नेतृत्व में पूूरी टीम सर्कुलेटिग एरिया और प्लेटफार्म पर गश्त करती रही। सुरक्षा कर्मियों ने यात्री ट्रेनों, पार्सल, टिकट बुकिग काउंटर, सर्कुलेटिग एरिया व साइकिल स्टैंड पर डाग स्क्वायड टीम के साथ जांच की। जीआरपी इंस्पेक्टर आरके सिंह व आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया पार्सल ट्रेनों पर भी निगरानी की जा रही है। यात्रियों के साथ उनके सामान को भी चेक किया जा रहा। बाहर से आने वालों की पूरी जानकारी ली जा रही। सर्कुलेटिग एरिया व प्लेटफार्म पर अनावश्यक किसी को भी ठहरने नहीं दिया जा रहा है।
04. पड़ाव चौराहे पर तैनात रहे पुलिस कर्मी
पड़ाव। नए कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन को देखते हुए स्थानीय चौराहा पर राजस्व कर्मियों और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। सुबह से देर शाम तक अधिकारी और पुलिस कर्मी भ्रमण करते रहे। क्षेत्र भ्रमण करने वालों में चौकी प्रभारी धर्मराज सिंह, एसडीएम सीपू गिरि, तहसीलदार आंनद कन्नौजिया, लेखपाल सलमान खान, गोपाल सिंह, अशीष मौर्य, बजरंगबली रहे। संवाद
(पीडीडीयू नगर। नए कृषि कानून के विरोध में सपा, कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ किसान संगठनों ने किसानों के समर्थन में सोमवार को जिलेभर में आवाज बुलंद की। पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम के चलते कहीं भी उग्र प्रदर्शन नहीं हुआ और सभी जगह शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन हुआ। दूसरी ओर बड़े पैमाने पर विरोध को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की रणनीति काम आई और सपा पूर्व सांसद रामकिशुन और विधायक प्रभु नारायण यादव सहित अन्य नेताओं को उनके घर पर ही रोक दिया। जबकि बाद में सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू और राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका पुलिस को चकमा देकर जिला मुख्यालय पर पहुंच गए और विरोध जताया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों को गिरफ्तार किया। प्रदर्शन कर रहे वहीं आईजी रेंज विजय सिंह मीणा आंदोलन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।)
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-4800
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें