पीडीडीयू नगर। नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवक संगठन की रीढ हैं। स्वयं सेवकों की किसी तरह की समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके लिए वे कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। ये बातें पीडीडीयू नगर के गल्ला मंडी में लल्लन प्रसाद के आवास पर नागरिक सुरक्षा कोर की बैठक में सहायक उपनियंत्रक शारदा सिंह ने कहीं। इसके पूर्व संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
शारदा सिंह ने कहा कि लॉक डाउन में हमारे स्वयं सेवकों ने अच्छा कार्य किया है। आगे भी लोगों की सहायता के लिए स्वयं सेवक काम करेंगे। इसके पूर्व स्वयं सेवकों ने अपनी समस्याएं बताईं। इस मौके पर सरफराज अहमद, अरविंद रस्तोगी, धर्मप्रकाश जायसवाल, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विजय दूबे, नंद गोपाल सिंह, जमील अहमद, ओम प्रकाश डेरोलिया, राकेश अग्रवाल, गुरूदीप सिंह,मोहम्मद आफताब, प्रमोद कुमार, राजेश पटेल, अमित कुमार अग्रवाल, राकेश कुमार,मनोज कुमार,शंभू नाथ चौरसिया,अजीत कुमार, सतनाम कौर, विनोद केशरी, मोहम्मद अनवर रहे। संचालन कमलेश तिवारी ने और धन्यवाद ज्ञापन लल्लन प्रसाद ने किया।