हमलावरों ने महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल की जमकर की पिटाई
- फोटो : वीडियो ग्रैब
टेबल उठाकर सिर पर किया हमला
हमलावरों का गुस्सा यहीं नहीं थमा। गार्गी पटेल ने बातचीत में बताया किकमरे में रखी लकड़ी की टेबल उठाकर सिर पर हमला किया गया। टेबल के प्रहार से वह जमीन पर गिर पड़ीं और टेबल भी टूट गई। मारपीट के दौरान घर में चीख-पुकार मच गई। महिला नेता लगातार खुद को बचाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन हमलावरों ने उन्हें संभलने तक का मौका नहीं दिया।पीड़िता का आरोप है कि हमलावर लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हमला कर रहे थे। घर में मौजूद लोग भयभीत हो गए। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तब जाकर आरोपी वहां से भाग निकले।
आंखों में गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती
हमले में गार्गी सिंह पटेल गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी आंखों में गंभीर चोट आई है और शरीर के कई हिस्सों पर सूजन और चोट के निशान हैं। चोट के कारण वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थीं। घर की महिलाओं और अन्य लोगों ने सहारा देकर उन्हें गाड़ी तक पहुंचाया। बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना के बाद डायल 112 को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर घायल महिला नेता को अस्पताल पहुंचाया गया।
बचाने पहुंचे लोग, तब थमा हमला
मारपीट के दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई थी। आसपास के लोगों ने पहुंचकर बीच-बचाव किया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते लोग नहीं पहुंचते तो घटना और भी गंभीर हो सकती थी।
अधिकारी बोले
पहले लिखित शिकायत नहीं मिली थी। बाद में पीड़िता ने व्हाट्सएप के माध्यम से तहरीर भेजी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। -अरूण कुमार सिंह, सीओ, पीडीडीयू नगर