फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ पर जीत का मंत्र

विज्ञापन
चकिया में पीडीए सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल व सांसद छोटेलाल खरवार का स्वागत करते का
विज्ञापन
चकिया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मंगलवार को चकिया विधान सभा क्षेत्र के सोनहुल स्थित एक लॉन में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और हर बूथ पर जीत हासिल करने का मंत्र दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान करते हुए वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का दावा किया। प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज बड़ी संख्या में युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजगार के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा दे रही है। श्यामलाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से किए वादों को पूरा नहीं किया और जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने चकिया विधानसभा क्षेत्र में पीडीए समीकरण को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर ही चुनाव में सफलता मिल सकती है। इस दौरान राबर्ट्सगंज के सपा सांसद कुंवर छोटेलाल खरवार, सकलडीहा के सपा विधायक प्रभु नारायण यादव, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार, मनोज सिंह डब्लू, पूनम सोनकर, आशुतोष सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव आदि रहे। अध्यक्षता प्रभुनारायण यादव व संचालन जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें