पीडीडीयू नगर। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से नगर निवासी महेश चौहान की मौत पर लोगों में आक्रोश है। शुक्रवार को सपा कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित कार्यालय के बाहर खड़े हो विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हाथों में तख्तियां लेकर खड़े कार्यकर्ताओं ने मृतक को न्याय दिए जाने की मांग की।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महेश की मौत के पीछे प्रशासनिक लापरवाही जिम्मेदार है। कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने परिवार के सदस्य को नौकरी व उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। उन्होंने चेताया कि जब कि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता है तब तक समाजवादी पार्टी इसकी लड़ाई लड़ती रहेगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख महेंद्र पासवान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव , विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जलालुद्दीन, नायाब अहमद, सुदामा यादव, पारस यादव, अशोक यादव, सिकंदर पासवान, राज कुमार जायसवाल, सुशील सिंह, यासीन, तेजबली मौजूद रहे।