चहनिया। जिले की खराब हो चुकी सड़कों की मरम्मत करने के लिए भाजपा नेता अरबिन्द पांडेय की ओर से लिखे पत्र का संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने पीडब्ल्यूडी विभाग के मुख्य अभियन्ता को पत्र लिखकर सड़कों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। जिस पर मुख्य अभियंता ने अधिशासी अभियन्ता से रिपोर्ट मंगाकर धन के लिए शासन को मंजूरी के लिए भेज दिया है। अरबिन्द पांडेय ने चन्दौली कैली से दयालपुर सम्पर्क मार्ग, सकलडीहा सैदपुर मार्ग से टिमिलपुर तक, जीटी रोड से आलमपुर सम्पर्क मार्ग, सकलडीहा कमालपुर मार्ग से ओरव्वा इटवा सम्पर्क मार्ग, भूपौली नहर मार्ग से खोनपुर सम्पर्क मार्ग, सलेमपुर से सलेमपुर सम्पर्क मार्ग, बर्थरा फरसंडपुर मोहनपुर माटीगांव केशवपुर सम्पर्क मार्ग, धानापुर रजवाहा सम्पर्क मार्ग, पपौरा प्रभुपुर सम्पर्क मार्ग, जीटी रोड रेवसा सम्पर्क मार्ग के मरम्मत किए जाने की मांग की थी। संवाद