मोहनिया। थाना क्षेत्र के बारेज गांव के समीप नेशनल हाईंवे पर शुक्रवार की दोपहर छापेमारी के लिए जा रहे कैमूर एसपी की गाड़ी ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे गाड़ी में सवार एसपी दिलनवाज अहमद समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि सभी को हल्क चोटे ही आई।
भभुआ थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व दस लाख रुपये की लूट हुई थी। पुलिस को सूचना मिली की लूट के आरोपी क्षेत्र में स्थान पर मौजूद है। जिसपर कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद समेत भभुआ डीएसपी, भभुआ थाना प्रभारी फोर्स के साथ उसे पकड़ने के लिए जा रहे थे। मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच दो पर एसपी की गाड़ी एक कंटेनर को ओवर टेक कर आगे बढ़ रही थी तभी उनके आग चल रही एक ट्रक ने अचानक से ब्रेक लगा दी। जिससे एसपी की गाड़ी ट्रक में पीछे से जा टकराई। इस दौरान गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं एसपी सहित 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। बाद में आनन-फानन में सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।