सयुस के जिलाध्यक्ष चकरू यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को कैलावर गांव से सपा कार्यकर्ताओं द्वारा साइकल रैली निकाली गई।
रैली
महुअरिया, भूपौली, परशुरामपुर आदि गांवों में घूम घूमकर पार्टी की नीतियों
और कार्यों को लोगों को पहुंचाने के साथ ही लोगों को जागरूक किया।
रैली को
पूर्व विधायक प्रभु नारायण यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस
अवसर पर उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2012 में जनता से किए गए वायदों को
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लगभग तीन वर्षों में पूरा करने का कार्य किया
है।
उत्तर प्रदेश को विकास की राह पर ले जाने के साथ ही जनपद में भी तीव्र
गति से विकास कार्य आरंभ है। कार्यकर्ता विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने
का कार्य करें, ताकि जनता समझ सके कि चुनाव में किए गए वायदे झूठे नहीं
हैं। उन्हें पूरा करने की मंशा प्रदेश सरकार रखती है।
उन्होंने जनसंपर्क
अभियान के तहत होने वाले सभी कार्यक्रमों में उपस्थित होकर सफल बनाने की
अपील की। इस अवसर पर सुभाष यादव, अजीत यादव, जयप्रकाश यादव, विनोद यादव,
राधेश्याम, परवेज अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।