फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय रामपुर को बचाने की मांग के समर्थन में प्रदर्शन क
विज्ञापन
चंदौली। रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने सरकार पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई शिक्षा और छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने किया। उन्होंने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय में 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं। ऐसे शिक्षण संस्थान को राजनीतिक द्वेष के कारण निशाना बनाना उचित नहीं है। उनका आरोप था कि सरकार पूर्व मंत्री आजम खान को निशाना बनाने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय शिक्षा का प्रमुख केंद्र है, जहां बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के छात्र अध्ययन करते हैं। उन्होंने सरकार से छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की कठोर कार्रवाई से बचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय के खिलाफ कार्रवाई नहीं रोकी गई तो पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे।
इस अवसर पर जमील अहमद, सुदामा यादव, वकार अहमद, जयप्रकाश यादव, औसाफ अहमद गुड्डू, चंद्रशेखर यादव, रमेश यादव और मुसाफिर सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें