फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: चंदौली के सपा सांसद ने कफ सिरप मामले को लेकर साधा निशाना, कहा- कई सफेदपोश शामिल

Fri, 28 Nov 2025 01:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Latest News: चंदौली के सपा सांसद ने कफ सिरप मामले को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि कई सफेदपोश शामिल इसमें शामिल हैं। इस मामले को संसद सत्र में उठाएंगे। 
विज्ञापन
चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कफ सिरप मामले में कई सफेदपोश शामिल हैं। इस मामले की सीबीआई जांच हो या फिर किसी जज से चाहे वह सेवा में हो या सेवानृवित्त, उनसे निष्पक्ष जांच कराई जाए। ये बातें शुक्रवार को चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता में कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण में ही यह सिंडीकेट वाराणसी में फल-फूल रहा है। एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया अमित सिंह टाटा तो सिर्फ प्यादा है। इसमें कई अधिकारी और नेता शामिल हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

सांसद ने कहा कि इस मामले को एक दिसंबर से शुरू होने वाले संसद सत्र में उठाएंगे। एसआईआर काे लेकर सांसद ने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भाजपा नई परंपरा लाई है। 2014 से लेकर 2024 तक के सभी चुनाव उसी मतदाता सूची के आधार पर हुए। ऐसे में इस मतदाता सूची से चुने हुए हर जनप्रतिनिधि को इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें