Varanasi Latest News: चंदौली के सपा सांसद ने कफ सिरप मामले को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा। कहा कि कई सफेदपोश शामिल इसमें शामिल हैं। इस मामले को संसद सत्र में उठाएंगे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कफ सिरप मामले में कई सफेदपोश शामिल हैं। इस मामले की सीबीआई जांच हो या फिर किसी जज से चाहे वह सेवा में हो या सेवानृवित्त, उनसे निष्पक्ष जांच कराई जाए। ये बातें शुक्रवार को चंदौली के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता में कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण में ही यह सिंडीकेट वाराणसी में फल-फूल रहा है। एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया अमित सिंह टाटा तो सिर्फ प्यादा है। इसमें कई अधिकारी और नेता शामिल हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
सांसद ने कहा कि इस मामले को एक दिसंबर से शुरू होने वाले संसद सत्र में उठाएंगे। एसआईआर काे लेकर सांसद ने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भाजपा नई परंपरा लाई है। 2014 से लेकर 2024 तक के सभी चुनाव उसी मतदाता सूची के आधार पर हुए। ऐसे में इस मतदाता सूची से चुने हुए हर जनप्रतिनिधि को इस्तीफा दे देना चाहिए।