फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राष्ट्रपति से मिले चंदौली के सपा सांसद, क्षेत्रीय विकास पर चर्चा

विज्ञापन
दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात करते चंदौली केसपा सांसद वीरेंद्र सिंह। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : संगठन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच चाय पर मुलाकात हुई और चंदौली जनपद के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

सांसद द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुलाकात के दौरान जिले की भौगोलिक विशेषताओं, सांस्कृतिक विरासत और विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई। उन्होंने राष्ट्रपति को चंदौली की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से अवगत कराया। सांसद ने जनपद में पर्यटन विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्रीय पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के संबंध में चर्चा की। राष्ट्रपति ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें