पड़ाव भूपौली मार्ग की मरम्मत के लिए आम आदमी पार्टी का अनशन सोमवार को भी जारी रह।
सोमवार
की शाम अनशन स्थल पर पहुंचे सैयदराजा विधायक मनोज सिंह ने कहा कि इस
समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने शीघ्र ही सड़क मरम्मत
कराने का आश्वासन भी दिया।
इसके पूर्व अनशन नौवें दिन भी जारी रहा।
यहां बहादुरपुर के मेराज अहमद के नेतृत्व में सैकड़ो ग्रामीणों ने अनशन
स्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन दिया।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा
कि प्रदेश सरकार पूूरी तरह असंवेदनशील हो गई है। यही कारण है कि मांग पूरी
करने के लिए ठोस आश्वासन नहीं मिला है।