फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने चौपाल में जाना हाल

Tue, 01 Sep 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
 कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने सोमवार को स्थानीय विकास खंड के लोहिया गांव के रूप में चयनित सराय रसूलपुर में पहुंच कर चौपाल लगाई और विकास का सच देखा।
विज्ञापन

उन्होंने लोहिया आवास, शौचालय, सीसी रोड आदि का निरीक्षण किया और विकास कार्यों पर संतुष्टि जताई। 

 इस मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने शौचालय का लाभ न मिलने की शिकायत की।   इस पर कमिश्नर ने अधिकारियों को सप्ताह में दो से तीन दिन गांवों में जाकर पात्रों का चयन कर उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। कहा विकास कार्यों में हीलाहवाली सही नहीं जाएगी।


कमिश्नर सोमवार को गांव में पहुंचे। जहां पर मोहररगंज पोखरे के पास जन चौपाल लगाई गई। यहां उन्होंने आवास, शौचालय, सीसी रोड, संपर्क मार्ग, विद्युतीकरण, पेयजल, पेंशन योजनाओं की एक एक कर समीक्षा की।
विज्ञापन


गांव में आवंटित 84 शौचालय, 46 इंदिरा आवास, 53 लोहिया आवास पूरे मिले। सीसी रोड, पेयजल, पेंशन योजना की स्थिति भी ठीक ठाक मिली। कुछ ग्रामीणों ने मांग के बाद भी आवास और शौचालय न मिलने की शिकायत की।

तब आयुक्त ने कहा कि अधिकारी चौपाल लगाकर समस्याएं सुनेंगे तो अधिकतर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही हो जाएगा।  कमिश्नर ने गांव में घूम घूम कर शौचालय, आवास, सीसी रोड आदि का भौतिक सत्यापन किया।


 उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि वे शौचालयों के विषय में जानकारी चाही। इस पर ग्रामीणों ने जवाब दिया कि वे प्रयोग करते हैं।

 गांव में चार से पांच शौचालय ऐसे मिले जिसमें टाइल्स भी लगे थे। इस मौके पर डीएम सुरेंद्र विक्रम, मुख्य विकास अधिकारी जगदीश सिंह, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, परपियोजना निदेशक शशिमौलि मिश्र, जिला कृषि अधिकारी कमलजीत सिंह, सीएमओ, बीडीओ, बीएसए आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें