फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बिजली, पानी और खाद के मुद्दे पर सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

विज्ञापन
चंदौली में सभा के बाद डीएम को ज्ञापन देने जाते समय पुलिस से धक्का मुक्की करते सैयदराजा के पूर्व
विज्ञापन
नहर में पानी, बिजली सहित छह सूत्री मांग को लेकर सपा नेताओं ने शुक्रवार को बिछिया स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन किया। जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम को ज्ञापन सौंपा। रास्ते में सपा नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन

इस दाैरान सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। जल निगम की पानी टंकियों पर रखे गए ऑपरेटरों को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिल रही है।
चंदौली के पूर्व सपा सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि किसानों को न बिजली-पानी, न ही खाद मिल रही है। सड़कें गड्ढ़ों में तब्दील हो गई है। आरोप लगाया कि मिट्टी बेचकर गड़ई नदी की खोदाई कराई जा रही है।
विज्ञापन

सड़कें चौड़ी हो रही है और गड़ई नदी को पाटा जा रहा है। इससे बाढ़ का खतरा बढ़ेगा और किसानों की फसलें बर्बाद होंगी। कहा कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। सपा प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने कहा कि गड़ई नदी में खोदाई में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है।
सरकारी अस्पतालों में लोगों के लिए दवाएं नहीं है। कहा कि सपा सरकार में स्वीकृत अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को भाजपा सरकार अब तक बनवा नहीं पाई। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायन राजभर, रामजन्म यादव, संतोष उपाध्याय, चंद्रशेखर यादव, नफीस अहमद, बीरेंद्र बिंद, मुसाफिर चौहान, दिलीप पासवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें