फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कल चार केंद्रों पर होगी नीट 1900 अभ्यर्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट -यूजी 2026) को पारदर्शी ढंग से कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम चंद्रमोहन गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों, पुलिस प्रशासन और केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने कहा कि रविवार को जिले के चार केंद्रों पर नीट यूजी होगी। चार केंद्रों पर 1900 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि परीक्षा में बाधा पहुंचाने वाले या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। केंद्रों पर पेयजल, बिजली आपूर्ति और बैठने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए यातायात व्यवस्था और रूट डायवर्जन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन

परीक्षा की शुचिता भंग करने वालों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम न्यायिक रतन वर्मा, डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें