फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने सुना आई एम एमएससी पीएचडी तो काट दिया दस हजार का चालान,  बिना मास्क के घूम रहे 12 अन्य लोगों से भी वसूला एक हजार रुपये जुर्माना

Tue, 04 May 2021 04:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदौली में पीडीडीयू नगर सैयदराजा के नेशनल इंटर कॉलेज परिसर में बने मतगणना स्थल पर एक शिक्षक को अपनी डिग्री का गुणगान करना महंगा पड़ गया। एमएससी और पीएचडी डिग्री के बल पर बिना नंबर की बाइक लेकर बगैर मास्क के घूम रहे शिक्षक का एसपी ने दस हजार रुपये चालान काट दिया। इसको लेकर इलाके में खूब चर्चा रही है। एसपी के नेतृत्व में मतगणना स्थल पर बिना मास्क के घूम रहे 12 अन्य लोगों से भी एक एक हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सोमवार की दोपहर में नेशनल इंटर कॉलेज में बने मतगणना स्थल का जायजा लेने पहुंचे। मतगणना कार्य का निरीक्षण करने के बाद बाहर निकले तो लोग बिना मास्क के झुंड बनाकर बैठे दिखे। इस पर एसपी भड़क गए और थानाध्यक्ष को बिना मास्क पहने लोगों का चालान करने का निर्देश दिया। इसी बीच एक व्यक्ति बिना नंबर की बाइक लेकर बगैर मास्क पहने खड़ा दिखा। एसपी ने बाइक चालक को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी। इस पर बाइक चालक ने एसपी पर रौब झाड़ते हुए कहा कि वे इसी कॉलेज के विज्ञान के शिक्षक हैं, आइ एम एमएससी, पीएचडी। यह सुनकर पुलिस कप्तान का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। एसपी ने बिना नंबर की बाइक चलाने पर दस हजार और मास्क न पहनने पर एक हजार रुपये जुर्माना लगा दिया। एसपी के तेवर देख शिक्षक ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें