समाजवादी पार्टी की साइकल रैली सपा कार्यकर्ता अतुल यादव और मंटू यादव के नेतृत्व में मंगलवार को आलमपुर गांव से निकाली गई।
रैली को जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर जिला महासचिव नफीस अहमद गुड्डूूू ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यकर्ताओं नेे साइकल से पचफेड़वा, रेवसां, जंसो की मड़ई, गंजबसनी आदि
गांवों का भ्रमण किया और लोगों से जनसंम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियों को
गिनाया।
रैली चकिया तिराहे पर पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गई।
कार्यकर्ताओं को सबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री राजभर ने कहा कि सरकार की
योजनाओं को कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं
के बारे में उन्हें बताएं और योजना से लाभान्वित करायें।
कार्यकर्ता
गरीब के बच्चों व उनके परिवारों की समस्याओं को सुनें और उसका निदान करने
की कोशिश करें। इस अवसर पर विकास यादव, उमेश यादव, अशोक, डिम्पल, रमेश
मनोहर, रामदयाल, शैलेश आदि रहे।