फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जमाव पर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Tue, 24 Feb 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत की जनवादी नौजवान सभा के नेतृत्व में जल निकासी की समस्या से परेशान सतपोखरी के ग्रामीणों ने सोमवार को करीब 11 बजे कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

यदि जल्द गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा। अंत में सात हजार लोगों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन एडीएम देवकृष्ण तिवारी को सौंपा गया।


ग्रामीणों का कहना था कि घरों के गंदे पानी की निकासी नहीं होने से गांव में हर तरफ गंदगी व दुर्गंध का साम्राज्य है। नालियों का पानी सड़क पर जमा है। वहीं गंदगी से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी हमेशा बना रहता है। आरोप लगाया कि चार करोड़ 35 लाख रुपये नाली निर्माण के लिए स्वीकृत हुए हैं, लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी इस पैसे को उपयोग में नहीं लाया गया है।
विज्ञापन


भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिला मंत्री गुलाब चंद्र ने कहा कि सतपोखरी के ग्रामीणों की लड़ाई संगठन पूरी ईमानदारी के साथ लड़ेगा। इसके लिए हम सभी संघर्ष की रणनीति तैयार कर रहे हैं। इस मौके पर विजय बहादुर सिंह, राजेंद्र यादव, लालचंद, कन्हैया, जमीला, रेहाना, बबलू, वारिस आदि उपस्थित रहे। संचालन जैनुल आबदीन ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें